देहरादून में एक महिला द्वारा चौकी धारा पर पहुंचकर दून अस्पताल में कार्यरत एक व्यक्ति के खिलाफ अभद्र व्यवहार की मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को चौकी धारा पर बुलाया।
मौके पर मौजूद संबंधित स्टाफ से भी पूछताछ की गई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई। जांच और आपसी वार्ता के दौरान सामने आया कि विवाद किसी गंभीर घटना का नहीं, बल्कि आपसी गलतफहमी का परिणाम था।
सभी तथ्यों के स्पष्ट होने के बाद महिला ने भी यह स्वीकार किया कि घटना गलतफहमी के कारण हुई थी। साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने के संबंध में चौकी धारा पर लिखित पत्र भी दिया।
पुलिस के हस्तक्षेप और समझाइश के बाद मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया।
