देहरादून: सेलाकुई स्थित डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस पर पथराव और कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन चल रहा था। इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने भीड़ में शामिल होकर पुलिस टीम और फैक्ट्री परिसर पर पथराव शुरू कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सेलाकुई और सहसपुर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अलग-अलग फैक्ट्रियों में जाकर कर्मचारियों को उकसा रहे हैं और ड्यूटी पर जाने वाले मजदूरों को रोक रहे हैं।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी Ajai Singh ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
