पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर किया जाएगा।
अंतिम संस्कार का समय सुबह 11:00 बजे निर्धारित किया गया है।
अंतिम संस्कार से पहले सुबह 10:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे और पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
