रिपोर्टर: अरशद हुसैन
मंगलौर के टांडा भनेड़ा गांव में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हंस फाउंडेशन, हरिद्वार की ओर से आयोजित इस कैंप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
सुबह से ही शिविर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। जिन मरीजों में गंभीर समस्या के संकेत मिले, उन्हें आगे के इलाज के लिए आवश्यक सलाह भी दी गई।
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई लोग नियमित रूप से आंखों की जांच नहीं करा पाते। ऐसे में निशुल्क शिविर उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।
आयोजक मोहम्मद अनीस ने बताया कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लोगों को समय रहते बीमारियों की पहचान कराने का अवसर देते हैं, जिससे गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
