रिपोर्टर- अरशद हुसैन
रुड़की: उत्तराखंड में UCC लागू होने के बाद सामने आए हलाला मामले को लेकर राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने हरिद्वार के बंदरजुड़ गांव पहुंचकर पीड़िता शाहीन और उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है।
फरजाना बेगम ने कहा कि पहले महिलाएं सामाजिक दबाव के चलते ऐसे मामलों में खुलकर सामने नहीं आ पाती थीं, लेकिन UCC लागू होने के बाद महिलाओं में नया भरोसा पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़िता के परिवार ने सरकार और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद जताते हुए कहा कि अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।
