संवाददाता: सचिन कुमार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले केदारनाथ क्षेत्र में आधुनिक अस्पताल की स्थापना श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत देगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल का संचालन स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा किया जाएगा।
धामी ने कहा कि सरकार “स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड” के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। आयुष्मान योजना के तहत लाखों लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है और राज्य के हर जनपद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
