रिपोर्टर: ललित जोशी
जनपद नैनीताल में ईंधन संरक्षण को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सरकारी वाहन का उपयोग छोड़ मोटरसाइकिल से कार्यालय और फील्ड भ्रमण कर आमजन को ईंधन बचत का संदेश दिया। उनके साथ कई पुलिस अधिकारी भी पैदल अपने कार्यालय पहुंचे।
एसएसपी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते संकट और सीमित ईंधन संसाधनों को देखते हुए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग और पैदल चलने की आदत अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण न केवल आर्थिक बचत से जुड़ा विषय है, बल्कि यह पर्यावरण सुरक्षा और राष्ट्रीय संसाधनों के संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है। नैनीताल पुलिस ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने के निर्देश दिए हैं।
