पौड़ी जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर दुगड्डा और कोटद्वार के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर गिरकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के काफिले की गाड़ी पर आ गिरा।
इस घटना में वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी पर पत्थर गिरा, उसमें मंत्री सतपाल महाराज के साथ पूर्व मंत्री अमृता रावत भी सवार थीं।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और गाड़ी में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हालांकि अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान गिरते पत्थरों के खतरे को उजागर कर दिया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून और बदलते मौसम के चलते ऐसे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है।
