पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले मसूरी में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने सख्त कदम उठाए हैं। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ अब व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह
नगर पालिका परिषद की टीम ने शहर में अभियान चलाते हुए नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर क्लैंपिंग (Clamping) की कार्रवाई शुरू की।
इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।
मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है।
नगर पालिका द्वारा:
इस कदम से स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों ने राहत की सांस ली है और कार्रवाई जारी रखने की मांग की है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके लिए प्रस्ताव पहले ही पारित किया जा चुका है।
पूर्व में भी नगर पालिका ने नो-पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया था, लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था।
इसके बावजूद, शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए अब दोबारा सख्ती शुरू की गई है।
अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि मसूरी की पहचान “क्वीन ऑफ हिल्स” के रूप में है और इसकी छवि बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
नगर पालिका की इस कार्रवाई से उम्मीद है कि मसूरी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
