रिपोर्टर: अरशद हुसैन
मंगलौर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा, जब हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री करतार सिंह भड़ाना के सहयोग से चार बसों में सवार होकर जायरीन अजमेर शरीफ की जियारत के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मंडावली स्थित कार्यालय से कुलदीप सिंह ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बसों में सवार जायरीनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अजमेर शरीफ की जियारत हर मुस्लिम की एक बड़ी ख्वाहिश होती है और उन्हें यह अवसर भड़ाना के सहयोग से प्राप्त हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करतार सिंह भड़ाना वर्षों से समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी ओर से समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग दिया जाता रहा है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिलता है।
जायरीनों ने यात्रा शुरू होने से पहले ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर अमन, शांति और देश की खुशहाली के लिए दुआ करने की बात कही। क्षेत्रवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया।
