रिपोर्टर – पंकज सक्सेना
भीमताल और नैनीताल क्षेत्र में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वीकेंड पर बड़ी संख्या में लोग पहाड़ी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।
स्थानीय होटल व्यवसायियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में होटल बुकिंग में तेजी आई है, जिससे पर्यटन कारोबार को नई रफ्तार मिली है।
पर्यटक झील किनारे बोटिंग और प्राकृतिक नजारों का आनंद ले रहे हैं, जिससे क्षेत्र में रौनक बढ़ गई है।
हालांकि प्रशासन ने ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
