रिपोर्ट: सचिन कुमार
एंकर: उत्तराखंड के दूरस्थ और पहाड़ी गांवों तक सड़क पहुंचाने की दिशा में काम तेज हो गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत प्रदेश में बड़े स्तर पर ग्रामीण इलाकों को मोटर मार्ग से जोड़ा जा रहा है।
दुर्गम इलाकों तक पहुंचेगी सड़क
पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन अब पीएमजीएसवाई के माध्यम से दुर्गम गांवों तक भी बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा रही है।
पीएमजीएसवाई के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए 1700 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। सड़कों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
180 नई सड़कों को जल्द मंजूरी
उन्होंने बताया कि जल्द ही 180 नई सड़कों के निर्माण को भी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा जाए, जिससे विकास की रफ्तार तेज हो सके।
ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पहुंचने से न सिर्फ यातायात सुविधा बढ़ेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर भी बेहतर होंगे। इससे पहाड़ के दूर-दराज के गांवों को सीधा फायदा मिलेगा और उनका मुख्यधारा से जुड़ाव मजबूत होगा।
