रिपोर्ट: अरशद हुसैन
रुड़की तहसील परिसर में पीपुल्स यूथ फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के अधिकारों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के बैनर तले पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन अपर तहसीलदार के माध्यम से भेजा गया।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Gaurav Dhiman ने आरोप लगाया कि प्रदेश में श्रमिकों का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल पा रहा, जबकि महंगाई तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों में श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा है। मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित कार्य वातावरण से भी वंचित रखा जा रहा है। संगठन ने सरकार से श्रमिक हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalit Kumar पर लगाए गए गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई का भी विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
