Roorkee के लंढौरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अस्पतालों को सील कर दिया। अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी Dr. Ramesh Kunwar के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की।
निरीक्षण के दौरान कई अस्पतालों में भारी अनियमितताएं मिलीं। अस्पतालों में बिना योग्य डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टाफ के मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ अस्पतालों में गंभीर मरीजों की डिलीवरी कराई जा रही थी, जबकि जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं।
सबसे चौंकाने वाला मामला ग्लोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सामने आया, जहां बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल अल्ट्रासाउंड रूम को सील कर दिया और PCPNDT Act के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।
