रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव
एंकर:
इस वक्त की एक बड़ी खबर उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर से सामने आ रही है, जहां हजारों की संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि मामला तब गरमाया जब नव नियुक्त कोतवाल राजेश पांडे द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ नगर में चालान किए गए। इस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह अरोड़ा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
गांधी पार्क से शुरू हुई रैली ठाकुर मंदिर चौराहा और अब्दुल बारी चौक होते हुए कोतवाली पहुंची, जहां व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेराव किया।
प्रदर्शन में जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नौशाद सम्राट भी शामिल रहे।
बाइट (हरिओम सिंह अरोड़ा):
व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह अरोड़ा ने कहा कि पुलिस द्वारा बिना सूचना चालानी कार्रवाई किए जाने से व्यापारियों में भारी रोष है। उन्होंने इसे पुलिस की तानाशाही बताया और मांग की कि सभी चालान निरस्त किए जाएं। साथ ही भविष्य में व्यापार मंडल को विश्वास में लेकर ही कार्रवाई की जाए।
वहीं, पूरे मामले में कोतवाल राजेंद्र पांडे ने मीडिया से कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।
