रिपोर्टर: सचिन कुमार
देहरादून में शनिवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस विंग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में जुटे वरिष्ठ नेता
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नई टीम को दी शुभकामनाएं
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी ने जिन उम्मीदों के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर टीम जरूर खरी उतरेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
युवाओं तक पहुंचने का संकल्प
वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि वह राज्य के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर युवाओं के बीच जाएंगे और उनकी हर संभव मदद करेंगे।
उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिलाने का लक्ष्य भी रखा।
यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के पदग्रहण के साथ ही पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है, जिसमें युवाओं की भूमिका अहम मानी जा रही है।
