संवाददाता: सागर रस्तोगी
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने नई पहल की है। अब ट्रैफिक प्रबंधन में वॉलिंटियर्स की भी मदद ली जा रही है। इस कड़ी में 12 वॉलिंटियर्स को ट्रैफिक ड्यूटी में शामिल किया गया है।
एसएसपी ने वितरित की ड्रेस और आईडी
कार्यक्रम के दौरान श्वेता चौबे (पुलिस कप्तान) ने भद्राकाली पुलिस चौकी में आयोजित कार्यक्रम में वॉलिंटियर्स को टी-शर्ट, टोपी और आईडी कार्ड वितरित किए।
जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश
एसएसपी ने सभी वॉलिंटियर्स को लगन और जोश के साथ ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में योगदान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यात्रा समाप्ति के बाद सभी वॉलिंटियर्स को उनके कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
प्रमुख स्थानों पर करेंगे ड्यूटी
ये सभी वॉलिंटियर्स थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों—तपोवन, ब्रह्मानंद मोड़, भद्रकाली, मधुबन आश्रम चौक समेत अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक संभालने में पुलिस की मदद करेंगे।
वॉलिंटियर्स में उत्साह
ड्रेस और पहचान पत्र मिलने के बाद वॉलिंटियर्स काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने पुलिस को भरोसा दिलाया कि वे बेहतर प्रदर्शन कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
मुनिकीरेती में ट्रैफिक वॉलिंटियर्स की यह पहल भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम की समस्या कम करने में मददगार साबित हो सकती है और पुलिस-जन सहयोग का अच्छा उदाहरण भी पेश करती है।
