देहरादून: भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने का आग्रह किया था, लेकिन विपक्षी दलों ने महिलाओं को मिलने वाले 33% आरक्षण को रोकने का काम किया।
सीएम धामी ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों तक विपक्ष में एक ही परिवार का शासन रहा। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के बावजूद परोक्ष रूप से उसी परिवार का नियंत्रण बना रहा।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कई अहम मुद्दों का उल्लेख किया:
परिसीमन को लेकर विपक्ष के संदेह पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इससे दक्षिण और उत्तर भारत के राज्यों के बीच कोई भेदभाव नहीं होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आधी आबादी के साथ विपक्ष का रवैया अन्यायपूर्ण रहा है। उन्होंने कांग्रेस की नीति को “लटकाओ, भटकाओ, अटकाओ” बताते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी इस दिशा में काम जारी रहेगा।
