रिपोर्टर- रितिक अग्रवाल
डोईवाला: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर Aam Aadmi Party ने डोईवाला में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश समन्वयक समिति सदस्य अशोक सेमवाल, हरिद्वार लोकसभा सह-प्रभारी अनुज पाल और अजय बड़सीवाल मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष गणेश कुड़ियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार मैदान में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि डोईवाला में पार्टी मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।
