देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य जनजातीय महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। देश के 12 राज्यों से आए जनजातीय प्रतिनिधियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महोत्सव को राष्ट्रीय स्वरूप दिया।
इसी दौरान जब कलाकारों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया, तो उन्होंने भी मंच पर पहुंचकर थारू लोकगीत की धुन पर वाद्ययंत्र बजाया। धामी के इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
मुख्यमंत्री का यह सरल और सांस्कृतिक जुड़ाव दर्शाता है कि वे प्रदेश की लोक परंपराओं और जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।
