संवाददाता: सागर रस्तोगी
ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंपावत मामले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय के बाहर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की।
भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस और मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बावजूद कांग्रेस लगातार मामले को राजनीतिक रंग देकर भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तड़ियाल और जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि कांग्रेस झूठे मुद्दों पर राजनीति कर रही है। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि महिलाएं आगामी चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएंगी।
