रिपोर्टर- अरशद हुसैन
रुड़की: रुड़की के नारसन ब्लॉक के लखनोता गांव में राशन कार्ड न बनने से परेशान एक ग्रामीण ने जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर पैसों के लेनदेन की बातचीत सुनाई दे रही है।
ग्रामीण का कहना है कि कई बार विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद उसका राशन कार्ड नहीं बना। आरोप है कि काम कराने के बदले पैसे मांगे गए, जिसके बाद उसने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। ग्रामीण ने एक राशन डीलर का वीडियो होने का दावा भी किया है।
हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह भ्रष्टाचार का बड़ा मामला साबित हो सकता है।
