रिपोर्टर- अरशद हुसैन
रुड़की: बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजिलेंस विभाग की संयुक्त कार्रवाई से रुड़की के बेल्डा और केल्हनपुर गांव में हड़कंप मच गया। देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने छापेमारी अभियान चलाते हुए 20 लोगों को अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करते हुए पकड़ा।
अधिकारियों के अनुसार बेल्डा गांव में 12 और केल्हनपुर गांव में 8 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान कई घरों में सीधे लाइन डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने मौके से अवैध केबल और उपकरण भी जब्त किए।
ऊर्जा निगम की एसडीओ अनिता सैनी ने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
