रिपोर्टर: सचिन कुमार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान संगठन को मजबूत करने और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। देहरादून में आयोजित बैठकों में सांसदों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ विस्तृत मंथन हुआ।
बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे जनता के बीच सक्रिय रूप से मौजूद रहें और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।
बैठक के दौरान विधायकों से यह भी पूछा गया कि पार्टी को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता के बीच कैसे पहुंचाया जा सकता है। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।
ऋषिकेश विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जनता से सीधा संवाद बनाए रखने पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता है।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण बना हुआ है और संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आने वाले समय में और अधिक सशक्त रूप से जनता के बीच अपनी पकड़ बनाएगी।
