देहरादून में आज धामी सरकार की अहम कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय पहुंच चुके हैं और बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और धन सिंह रावत भी शामिल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में विकास परियोजनाओं, नीतिगत फैसलों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सभी की नजर इस कैबिनेट बैठक के फैसलों पर टिकी हुई है, जो राज्य के विकास की दिशा तय कर सकते हैं।
